फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ गुस्सा

Fri, 27 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में प्राइवेट स्कूलों केखिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत नगर और क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूलों के संचालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को जन आंदोलन के तहत काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 काफी संख्या में लोग पुनीत मलिक के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है, जिस कारण अभिभावकों को आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। पुनीत मलिक ने कहा कि हर साल एडमीशन फीस, एनअुल चार्ज, बिल्डिंग चार्ज के नाम पर अभिभावकों को लूट रहे हैं।

जो किताबें दो से पांच सौ रुपये तक आती है, वह हजारों में आती है। कहा अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। यदि एक अगस्त तक इस पर अंकुश नहीं लगाया तो लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।  इस संबंध में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


इनमें संजीव चौधरी, पुष्पेंद्र, सौरभ, कपिल, हरीश, प्रवीण, श्लेक चंद, अक्षय, अनुज, विक्की, अनुज कुमार, सुमित, शकील, धर्मवीर तोमर, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें