खेकड़ा। सांकरौद गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया और इसमें रामनरेश के साथ भाइयों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रामनरेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके भाइयाें से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वह अपनी जमीन मांगता है तो भाई मारपीट करते हैं। शनिवार शाम भी जमीन के बंटवारे को लेकर उसके भाइयों ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि घायल रामनरेश का उपचार कराया गया। उसके भाइयों रामकरण, सतेंद्र, उसकी पत्नी के अलावा अमित और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।