संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ के नंगलाताशी निवासी केशव और उसके भाई पर बुढ़सैनी गांव में ससुराल में हमला किया गया। केशव ने अपने साले पर तमंचे से दो बार फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केशव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में थी। पिछले सप्ताह पत्नी ने उसे बुढ़सैनी बुलाया था। वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचा था। वहां उसके साले ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने बचकर भागने का प्रयास किया, तो साले ने गोली मारने के लिए तमंचा निकाला। उसने दो गोलियां चलाईं, जिससे दोनों भाई बाल-बाल बच गए। क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।