फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दर बढ़ने से मंहगी हो जाएंगी ईट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एक जनवरी से जीएसटी बढ़ने से प्रति एक हजार ईंटों पर 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसका असर ईंट भट्ठा संचालकों के साथ-साथ आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

बागपत ईट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष व एनसीआर ईंट निर्माता समिति के महामंत्री विक्रम राणा के अनुसार जनपद बागपत में 450 व एनसीआर में लगभग 3000 ईंट भट्ठे है। केवल बागपत जनपद में ही प्रतिदिन 20 से 21 लाख ईंट दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर सहित अन्य जगहों पर सप्लाई होती है। बताया कि जीएसटी बढ़ने की घोषणा के साथ ही ईंट भट्ठा संचालक विरोध कर रहे थे, क्योंकि दो साल तक कोरोना में कारोबार प्रभावित होने के बाद अभी तक व्यापार पटरी पर नहीं आया था। अब पांच प्रतिशत के बजाए 12 फीसदी जीएसटी दर बढ़ने से ईंटों के दामों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें