फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 92 हजार किशोरों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
03 जनवरी से लगेंगे कोरोनारोधी टीके, स्वास्थ्य विभाग तैयार, आज से करें स्लॉट बुक
विज्ञापन

2007 या उससे पहले हुआ हो जन्म, उन्हीं को लगाया जाएगा टीका
कोविन एप पर स्कूल आईडी, आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र के साथ कर सकते हैं स्लॉट बुक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को कोरोनारोधी टीके लगाने की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तीन जनवरी से टीके लगने शुरू हो जाएंगे। जनपद में 15 से 18 साल की उम्र के बीच 92 हजार किशोर हैं, जिन्हें मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक जनवरी यानि शनिवार से शुरू होगा। कोविन एप पर स्कूल आईडी, आधार कार्ड व किसी भी फोटो पहचान पत्र के साथ स्लॉट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 15 से 18 साल की उम्र के बीच 92 हजार किशोर हैं। इन सभी का सरकारी संस्थानों व निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। यह वैक्सीन उन्हीं को लगाई जाएगी, जिनका जन्म वर्ष 2007 या उससे पहले हुआ हो। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बड़ौत सीएचसी के अंतर्गत 22 हजार किशोर के लिए वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने किशोर
ब्लॉक किशोरों की संख्या
बड़ौत 22000
बागपत 16000
बिनौली 17000
छपरौली 12000
खेकड़ा 13000
पिलाना 12000
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले कोविन एप जाएं।
- आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए एक फोटो आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ेगी।
- इसके बाद अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
- बुकिंग प्रक्रिया एक जनवरी शुरू होगी।
इनको लगेगी वैक्सीन
- किशोरों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
- अभी 15 से 18 साल के किशोरों को ही वैक्सीन दी जाएगी।
- साल 2007 या उससे पहले जन्मे किशोरों को ही वैक्सीन लगेगी।
कौन सी आईडी की जरूरत
- किशोरों का रजिस्ट्रेशन उनके आधार कार्ड से किया जाएगा।
- आधार कार्ड न होने पर रजिस्ट्रेशन स्कूल आईडी कार्ड से भी हो सकता है।
- ऑनलाइन के अलावा सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
- किशोरों के खुद के फोन नंबर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- उनके माता-पिता के फोन नंबर से भी किया जा सकता है।
- एक फोन से चार लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए नए नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें