फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ईंट भट्टा यूनियन कर्मचारी के पदाधिकारी व भट्टा मजदूर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन व ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने कलक्ट्रेट में जुलूस निकाला। जहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर निर्धारित मजदूरी देने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर ईंट-भट्ठा मजदूरों ने बताया कि निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि ईंटभट्ठा मालिक मनमानी कर उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जाती है। मजदूरों को 605 प्रति हजार देने के आदेश है। इसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित मजदूरी दिलाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सुभाष, प्रताप, सतेंद्र व ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें