फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून से स्कूल खोलने की तैयारी, नहीं पहुंची किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इस बार शासन ने एक जुलाई के बजाए 16 जून से स्कूल खोलने के निर्देश दिए है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है, मगर अभी तक जिले में बच्चों को दी जाने वाली निशुल्क पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को बिना किताबों के पढ़ाई करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 332 प्राथमिक विद्यालय, 64 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 136 कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शासन ने इस बार से ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया है। गर्मी की 15 दिन की छुट्टियों में कटौती करते हुए एक जुलाई के बजाए 16 जून से विद्यालय खोलने के निर्देश दिए है। गर्मी की 15 दिन की छुट्टी सर्दी में 31 दिसंबर से 14 अप्रैल तक की जाएगी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 जून से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि छात्रों को निशुल्क वितरित की जाने वाली किताबें अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। किताबों की कमी के कारण स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को पुरानी किताबों से या बिना किताबों के पढ़ाई कराई जाएगी।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 14 हजार बच्चों के नामांकन
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जिले में एक अप्रैल से 19 मई तक घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया था। अभियान में शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया गया था। जिले में 14 हजार 213 बच्चों का नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

सत्र शुरू होने पर शासन से पुरानी किताबों से बच्चों की पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन स्तर से किताबों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले है। - धर्मेंद्र यादव, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें