फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बड़ी वारदात: सिरफिरे आशिक ने युवती की सरेबाजार गला रेतकर की हत्या, फिर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंपा चाकू

Thu, 24 Feb 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में गुरुवार को एकतरफा प्यार में एक युवक ने बीए की छात्रा की सरेबाजार चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक खुद ही कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को घटना में प्रयुक्त चाक़ू सौंप दिया। 
विज्ञापन
murder in up - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को एक तरफा प्यार में बीए की छात्रा की गर्दन रेतकर और कई जगह चाक़ू मारकर हत्या कर दी। युवक वारदात को अंजाम देकर कोतवाली पहुंच गया और घटना में प्रयुक्त चाक़ू पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


बागपत के झंकार गली निवासी नैन सिंह यमुना इंटर कालेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी 20 वर्षीय दीपा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। दीपा बाजार से सामान की खरीदारी करके वापस घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें:  यूपी: हस्तिनापुर के प्राचीन पांडव टीले पर उत्खनन में तीसरे दिन मिले टेराकोटा के नक्काशीदार बर्तन, अब तक मिलीं ये चीजें
विज्ञापन


गुरुद्वारे वाली गली में पहुंचने पर नगर के ही युवक रिंकू ने उसकी गर्दन समेत कई जगह चाक़ू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आरोपी युवक खुद ही कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को घटना में प्रयुक्त चाक़ू सौंप दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई। सीओ अनुज कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शादी कर दो वरना कर दूंगा कत्ल 
पीड़िता के पिता ने बताया कि युवक ने 22 फरवरी को घर पर पहुंचकर धमकी दी थी कि दीपा की उसके साथ शादी नहीं की तो वह दीपा का कत्ल कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें