फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर लगाया पिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
आरोपी पंकज को यमुना घाट पर ले जाती पुलिस - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर लगाया पिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन

लापता हुए परिवार के पांच सदस्यों में से चार पकड़े, पिता का नहीं लगा सुराग
पुलिस को मिली है हत्या की सूचना, यमुना में कराई तलाश, न मिला शव और न कोई सबूत
अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली। ककौर खुर्द में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दो सगे भाइयों समेत चार सदस्यों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से दबोच लिया, लेकिन परिवार के मुखिया सोहनपाल का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को सोहनपाल की हत्या कर लाश यमुना में फेंके जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। दोनों भाइयों के बयान में पुलिस उलझी है।
थाना क्षेत्र के ककौर खुर्द गंाव निवासी एमसीडी दिल्ली से सेवानिवृत्त सोहनपाल, उसका भाई जगपाल, धर्मेंद्र कुमार व पंकज पुत्रगण सोहनपाल और ललिता पत्नी धर्मेंद्र शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। रविवार को पुलिस ने पंकज को मेरठ के नेक टीकरी, जगपाल को हरियाणा के गन्नौर और धर्मेंद्र व उसकी पत्नी ललिता को गांव से ही पकड़कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में सगे भाई धर्मेंद्र और पंकज ने एक-दूसरे पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। हत्या क्यों और कैसे की, शव कहां है, इसका कोई भी साफ-साफ जवाब नहीं दे सका। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

रुपयों का झगड़ा या कुछ और
परिवार में सोहनपाल के फंड को लेकर विवाद रहा है। लेकिन शुक्रवार रात झगड़ा क्यों हुआ, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस ललिता से भी सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उलझा मामला, पुलिस के लिए चुनौती
परिवार के तीन सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि सोहनपाल की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार रात झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव में जगपाल को भी चोट लगी। अपनी जान बचाकर वह गन्नौर चला गया था। हरियाणा पुलिस की मदद से उसे लाया गया। वहीं, पुलिस ने पंकज को ले जाकर यमुना में शव की तलाश कराई। गोताखोर की मदद ली गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। फिलहाल एक परिवार का यह उलझा हुआ मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें