फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: यमुना खादर में दसवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

Tue, 21 May 2024 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। यूपी हरियाणा सीमा विवाद में यमुना खादर में नंगला गांव के किसानों का धरना सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। जहां किसानों ने अफसरों पर समस्या को नजर अंदाज करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


खोजकीपुर गांव के यमुना खादर में धरने पर बैठे नांगल गांव के किसानों ने कहा कि सीमा विवाद के कारण कई दशकों से जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुके हैं। सोमवार को धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक डाॅ. अजय कुमार ने किसानों से वार्ता की और किसानों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि उनका धरना शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन हरियाणा प्रशासन बार बार उठाने का प्रयास कर चुका है। रालोद नेता डाॅ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयकुमार सरोहा भी किसानों के धरने पर पहुंचे। किसानों ने प्रशासन पर धरना स्थल पर नहीं आने का आरोप लगाया। हालांकि प्रशासन यह कह रहा है कि धरनास्थल हरियाणा की तरफ है तो वहां का प्रशासन ही इसमें कार्रवाई करेगा। इस दौरान जगपाल सिंह, सत्येंद्र सरपंच, संजीव, ओमवीर, प्रवीण, राजवीर, ओमवीर मुखिया, रोशन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें