फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक विक्रेताओं की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक संघ ने तहसील में प्रदर्शन कर मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई दुकानों से पुस्तकों और ड्रेस खरीदवाने के विरोध में मंगलवार को तहसील में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर पुस्तक विक्रेताओं की जांच की मांग की।
विज्ञापन

बागपत अभिभावक संघ के सचिव अरविंद कुमार मान के नेतृत्व में पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि किताब विक्रेताओं द्वारा लाखों रूपये का घोटाला किया जा रहा हैं। स्कूल संचालकों से मिलकर अभिभावकों पर निर्धारित दुकान से ही किताबें, ड्रेस खरीदने का दबाव बनाते हैं। 400 रुपये के कोर्स को 4000 रुपये तक बेचा जाता हैं। प्रत्येक वर्ष पूरा कोर्स बदल दिया जाता है। बताया कि चार से पांच पुस्तक विक्रेताओं ने पूरे जनपद के स्कूलों में सांठगांठ की हुई हैं। अभिभावकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। डीएम को ज्ञापन देकर इन स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ जांच करा कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई ना होने की दशा में अभिभावकों ने संघ के बैनर तले तहसील मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विक्रांत खोखर, आस मोहम्मद, मनोज कुमार, राजीव, जितेंद्र, सौरभ, यशवीर, राजवीर, रोहित, रूबी तोमर, बबीता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें