दोघट । यश भारती पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डॉ. राम सिंह यादव ने कहा पुस्तक ही बच्चों की सबसे अच्छी दोस्त है। यह हमेशा उनके साथ रहती है। इसके बिना उन्हें ज्ञान नहीं मिल सकता।
उन्होंने शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में पुस्तकालय का उद्घाटन करने बाद आयोजित सभा में कहा बच्चे के सबसे पहले गुरू माता-पिता होते हैं। मां-बाप को अपने बच्चों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्हें बेटी और बेटे में अंतर नहीं करना चाहिए और दोनों को एक समान शिक्षा ग्रहण करानी चाहिए।
इसकी अध्यक्षता मास्टर रण सिंह पंवार ने की। संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। इसमें विक्रम राणा, पप्पन राणा, रामछैल पंवार, सत्यवीर राणा, रमेश चंद आर्य, राजीव कुमार प्रधान, विवेक चौधरी, देवेंद्र प्रधान, प्रधानाचार्य रूकुम पाल सिंह यादव, आनंद छिल्लर, हरपाल आर्य आदि रहे।