फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में गंगनहर में डूबे एसआई के बेटे का शव भी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छह दिन पूर्व रुड़की में गंगनहर में डूबे मेरठ निवासी एसआई सुनील पूनिया के बेटे भरत पूनिया का शव भी छह दिन बाद मिल गया है। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार को उसके साथी संदीप का शव भी मिल गया था। उत्तराखंड पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले का रहने वाला संदीप, बड़ौत रोड पर चौहान एंक्लेव के पास रहने वाले युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष का बेटा अभिषेक जैन, बड़ौत रोड पर चाय की दुकान करने वाला राकेश गुप्ता, मेरठ के मोदीपुरम में रहने वाले एसआई सुनील पूनिया का बेटा भरत पूनिया पिछले सप्ताह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। रुड़की में गंगनहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेते हुए संदीप का पैर फिसल गया था। वह गंगनहर में गिर गया था। भरत भी उसे बचाने के प्रयास में गंगनहर गिर गया था। इसके बाद से परिजनों के साथ ही पुलिस भी उनकी तलाश में लगी थी। बुधवार को बाद संदीप का शव बांध से करीब 12 किमी दूर झबरेड़ा के पास से बरामद हुआ था। बृहस्पतिवार को भरत का शव भी झबरेड़ा से कुछ दूर आगे ही नहर में मिला है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें