फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लैब टेक्नीशियन का कुर्सी पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या, सच जानने में जुटे पुलिस अफसर

Sat, 10 Jun 2023 12:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : लैब टेक्नीशियन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव कुर्सी पर मिला। यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का। पुलिस अधिकारी सच जानने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हेडा गांव में एक वारदात हो गई। यहां एक मकान के आंगन में युवक का गोली लगा शव कुर्सी पर मिला। वहीं, मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


सुन्हेडा गांव निवासी स्वर्गीय भोपाल सिंह का पुत्र अंकुर (32) बड़ौत में लैब टेक्नीशियन था। शनिवार की सुबह मकान के आंगन में अंकुर का कुर्सी पर गोली लगा शव मिला। घटना का पता लगने पर मृतक के छोटे भाई पंकज, मां राकेश देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। मृतक अंकुर के छोटे भाई पंकज ने बताया कि अंकुर का किसी से कोई विवाद नहीं था। अंकुर की पत्नी निशु अपनी आठ वर्षीय बेटी अवनी को लेकर गर्मियों की छुट्टी में मायके मलकपुर गांव गई हुई थी। सुबह जागने पर ही उन्हें घटना का पता लगा। अंकुर के सीने में तमंचे से एक गोली लगी हुई थी। तमंचा भी पास में ही पड़ा हुआ था। अंकुर का शव उन्हें कुर्सी पर ही मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

विज्ञापन

वहीं, उसने स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसका जांच के बाद ही पता लगेगा। वह कल ही शाम के समय देहरादून से वापस लौटा था। करीब 10 बजे वह खाना खाकर मकान के आंगन में कुर्सी पर बैठा था। इसके बाद सभी परिजन सो गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

इसके बाद पुलिस ने बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि युवक ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजन भी तहरीर में मृतक द्वारा स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या करना दर्शा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें