फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते बाम गांव में जमकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के लिए विवाद में बाम गांव में खूनी संघर्ष
विज्ञापन

बड़ौत। बाम गांव में जमीन के लिए हुए विवाद में शुक्रवार की रात दो पक्षों में पथराव व लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों पक्षों की एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बाम गांव के प्रवीण व पंकज के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते शुक्रवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौच, पथराव व लाठी-डंडे चलने लगे। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष के प्रवीण, उसका भाई सुनील, सुनील की बेटी नेहा व दूसरे पक्ष के पंकज व सौरभ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें