फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश छोड़ने की सूचना पर पांच सौ रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश छोड़ने की सूचना पर पांच सौ रुपये का इनाम
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव में ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं की समस्या को लेकर पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही जो पशुओं को छोड़ने की जानकारी देेगा, उसे पंचायत की ओर से पांच सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी गांव में शनिवार को ग्रामीणों की पंचायत गुर्जर भवन पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि गोवंशीय पशु गेहूं और चारे की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आवारा पशुओं को खेतों मे छोड़ने वालों को अब चिन्हित किया जाएगा। कोई भी किसान या पशुपालक अपने पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पंचायत ने यह भी निर्णय लिया है कि कोई पशुओं को छोड़ता हुआ पाया गया या कोई पंचायत को इसकी सूचना देता है तो उसे पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधान निर्दोष कसाना, धन सिंह, टेकचंद, बेगराज, मूलचंद, तेज सिंह, महावीर, सरजीत, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें