फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में बढ़ी खून की जांच, 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में खून की जांच की मशीन ठीक होने के बाद रोजाना 200 से अधिक जांच हो रही है। जांच अधिक होने के कारण लोगों को रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में खून की जांच की मशीन खराब होने से जांच नहीं हो रही थी। मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा था। मशीन ठीक होते ही अस्पताल में खून की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक मरीज खून की जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों में बच्चों का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट करने के लिए ब्लड ग्रुप की जानकारी कराने के लिए स्कूल के बच्चे भी अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जांच अधिक होने के कारण मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक नमूने लिए जा रहे हैं। सर्दी बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ी है और स्कूली बच्चे भी जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। नमूने अधिक होने के कारण कुछ मरीजों को उसी दिन रिपोर्ट दी जा रही, जबकि कुछ मरीजों को अगले दिन रिपार्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें