अमीनगर सराय (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब, जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अमीनगर सराय स्थित लाला लालमनदास जैन धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर किया।
लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव का शाल भेंटकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। यहां डीएम ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए मानव जीवन बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। इससे शारीरिक कमजोरी नहीं होती है, बल्कि हृदय रोग व उच्च रक्तचाप आदि से बचाव होता है। यहां नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, लॉयन कौशल त्यागी, दीपक, राकेश बंसल, पवन गोयल, शिवकुमार मित्तल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, केएल भारती, प्रशांत कुमार, योगेश कुमार, प्रवीण कोहली, सुधीर जैन, वीरेंद्र जैन, इंद्रपाल वर्मा, आलोक गर्ग, शिवकुमार गुप्ता, श्यामसुंदर गर्ग, नितिन मित्तल, पवन मित्तल, अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।
देहरादून से आकर किया रक्तदान
लायंस क्लब के उप मंडल अध्यक्ष लॉयन पंकज बिजलवान देहरादून से पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। जिससे चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। जिला रेडक्रास समिति के सचिव लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब जनसेवा में हमेशा आगे रहता है।
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में आलोक गर्ग, रोबिन यादव, अनिल शर्मा सभासद, अश्वनी वर्मा, सुनील गर्ग, नरेश, खगेश, सर्वेश दीक्षित, उमेश, वरुण, संदीप, अरुण, नसीम, राहुल शर्मा, विवेक गर्ग, अपूर्व गर्ग, तरुण कुमार, रोहित तंवर, शिव शर्मा, राघव, मनोज, विनोद कुमार, अक्षय शर्मा, संजीव, शगुन, अभिनव गुप्ता, राजकुमार, शिवानी, सतेंद्र, आकाश, ऋषभ जैन, सोहनवीर, अर्पण अग्रवाल, लोकेश कुमार, डॉ. कंवरपाल, सागर शर्मा, कृष्णपाल यादव, चिराग यादव, संजीव यादव, सूबे सिंह, विकास शर्मा, आदेश मिश्रा, चिराग जैन, मोहित कुमार, राजकुमार, कृष्णपाल, अर्चना गर्ग, दीपक, निशांत शर्मा, संजय, बिजेंद्र सिंह के अतिरिक्त अन्य ने भी रक्तदान किया।
पहली बार रक्तदान कर खुशी मिली
शिविर में युवा मुकुल कौशिक, निशांत, चिराग, शिवानी, अक्षय व रोहित ने पहली बार रक्तदान किया। कस्बा निवासी सतेंद्र कुमार ने पत्नी राजकुमारी व बेटी शिवानी के साथ रक्तदान किया। परिवार के साथ रक्तदान करने पहुंचे सतेंद्र कुमार ने बताया कि पहली बार रक्तदान कर काफी खुशी मिली है।