फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: त्योहारों को देखते हुए बढ़ाए जाएंगे बसों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने लिया फैसला
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। एक तरफ जहां त्योहारों को देखते हुए बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं अभी तक बड़ौत डिपो पर अतिरिक्त बसों का इंतजाम नहीं हुआ है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए विभागीय अफसरों ने बसों के चक्कर बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को कोई दिक्कतें न हो।
आपको बता दें कि बड़ौत डिपो के पास निगम की 59 व 60 बसें अनुबंधित संचालित हैं। यह फिलहाल यात्रियों की संख्या को देखते हुए काफी कम है, क्योंकि त्योहारी सीजन के चलते खरीदारी को लेकर अब यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई है। इसके बाद भी विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों का इंतजाम नहीं हो रहा है। इसके चलते यात्री डग्गमार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। बड़ौत डिपो के एआरएम रामदास सोनकर ने यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए मार्गों पर संचालित बसों के चक्कर बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी चालक-परिचालकों को इस संबंध में निर्देशित भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले यात्री
बसों का इंतजाम करने में विभाग फेल साबित हो रहा है, रोजाना सैकड़ों यात्री डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर रहैं।-अमित

त्योहार को देखते हुए विभाग को अतिरिक्त बसे चलवानी चाहिए थीं ताकि यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। -विजय शर्मा

वर्जन
सभी चालक-परिचालकाें को बसों के चक्कर बढ़ाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि त्योहारी सीजन के चलते बसों में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ी है।- रामदास सोनकर एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें