फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकानें आवंटित नहीं होने पर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में पैमाइश और दुकानें आवंटित नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता विरोध में उतर गए। उन्होंने दुकानें आवंटित कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। साथ ही नारेबाजी की।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि टटीरी में रेलवे के अधिकारियों ने दुकानें ध्वस्त कर दी थीं, जिससे कस्बे के 20 परिवार बेघर हो गए। वहीं 40 से अधिक दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता हुई और सभासदों की कमेटी बनाई गई, जिन्होंने पात्र दुकानदारों की सूची अधिशासी अधिकारी को सौंप दी। दो महीने बाद भी दुकानदारों को दुकानें आवंटित नहीं की गई हैं। उन्होंंने अधिकारियों से पैमाइश कराकर विवाद खत्म कराने की मांग की। मनोज कुमार, सुमित, इंद्रपाल, सुरेश चंद, राज कुमार, मुनेंद्र, संतराम, राहुल, तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें