फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा के जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आपस में भिड़े, आरोप लगाए

Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
यूं भीड़े भाजपा के दो नेता:- बागपत के लोनिवि गेस्ट हाउस में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। लोनिवि गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। जब मामला बढ़ने लगा और हाथापाई की नौबत आ गई तो लोगों ने बीच बचाव कराकर दोनों को शांत किया।
विज्ञापन

लोनिवि गेस्ट हाउस में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी पहुंचे थे। वहां भाजपा के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पहुंच गए और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव व उसके भाई सतेंद्र पर दर्ज हुए यौन शोषण के मामले में कार्रवाई नहीं होने की बात कही।
लक्ष्मण ने अधिकारियों व अपनी ही पार्टियों के नेताओं पर रुपये लेने का आरोप लगाया और इस संबंध में पीड़िता की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होने की बात कही। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मंत्री से मांग की।
विज्ञापन

वहां से बाहर आने के बाद जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने लक्ष्मण से नाराजगी जताई कि उसको इस तरह से आरोप नहीं लगाने चाहिए। यह देखकर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी भी लक्ष्मण के सहयोग में आ गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता खुलकर आरोप लगा रही है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष से समझौता कराने के लिए रुपये का लालच दिया और उस पर दबाव बनाया।
इसको लेकर ही वेदपाल उपाध्याय व नितिन चौधरी भिड़ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि वह केवल बातचीत कर रहे थे और झगड़े वाले कोई बात नहीं है। वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने पहले अभद्रता की थी, इसलिए उनको जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें