फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा चलाएगी वोट बनवाने व कटवाने के लिए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान को लेकर कार्यशाला हुई। जहां कार्यकर्ताओं से नई वोट बनवाने और जिनकी वोट गलत बनी हुई है, उनको कटवाने के लिए कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन

सांसद डॉ़ सत्यपाल सिंह ने कार्यशाला में कहा कि वोटर चेतना महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए, क्योंकि एक-एक वोट उपयोगी है। कहा कि जिनकी 18 वर्ष की आयु हो चुकी है, उनकी वोट बनवाई जाए तो विवाह होने के बाद स्थान परिवर्तन होने वालों व अन्य जगह निवास करने वालों आदि की वोट बनवाई जाए। इसके अलावा जिनकी वोट गलत बनी हुई है या किसी की दो जगह वोट बनी है तो उनकी वोट भी कटवाई जाए। लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा ने कहा कि नए मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक नागर, जिलाध्यक्ष वेदपाल, महामंत्री विनोद वाल्मीकि, मंडल प्रभारी प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र धामा, करतार सिंह, जितेंद्र धामा प्रमुख, प्रमेन्द्र तोमर, सुभाष बैरागी, कुलदीप भारद्वाज, सत्यपाल उपाध्याय, पवन शर्मा, जयकुमार, संजय उपाध्याय, जसवीर सोलंकी, सुनील मेवला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें