फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की हार और रालोद की जीत होगी सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा और यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया ने कहा कि भाजपा की हार और रालोद की जीत से ही अजित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने किसान और मजदूर वर्ग के लिए कार्य किया था। किसानों के शुगर मिल लगवाए। पूर्व विधायक अजय कुमार ने बूथ जीतेगा तो यूथ जीतेगा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। एडवोकेट जयवीर तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने और चौधरी अजित सिंह को आगे बढ़ाने की अपील की। विकास प्रधान ने कहा कि रालोद में प्रत्येक वर्ग का हित है। सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में डॉ साहब सिंह, पीतम सिंह वर्मा, विक्रम आर्य, बलजोर सिंह, जसवीर सिंह, सौदान सिंह, सोनिया चौधरी, संयोग रावत, दिनेश, विपिन, डॉ उमेश आर्य, अश्वनी शर्मा, सतीश चौधरी, रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें