फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने पशुओं से लदा कैंटर पकड़वाया

विज्ञापन
विधायक द्वारा पशुओं से भरी गाड़ी पकड़े जाने के बाद जानकारी लेती पुलिस व विधायक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कैंटर में 25 पशु ठूंस कर लादे गए थे, तीन आरोपी भी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। छपरौली विधान सभा के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने रविवार को मेरठ जाते वक्त पशुओं से लदे कैंटर को पुलिस को पकड़वा दिया। कैंटर में 25 पशु ठूंस कर लादे गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। विधायक ने दूसरी बार पशुओं से लदा वाहन पकड़वाया है।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने रविवार को शक होने पर मेरठ जाते समय एक कैंटर का पीछा किया। कैंटर में 25 पशु ठूंस कर लाद रखा था। यह देख विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने माखर चौकी पुलिस को मौके पर बुलाकर कैंटर को पकड़वा दिया। इस दौरान विधायक ने अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मियों जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। विधायक ने पशु ले जा रहे तीन आरोपियों दानिश पुत्र परवेज निवासी खतौली, यूनुस पुत्र नूरमोहमद निवासी रशीद नगर मेरठ और मोहमद साकिर पुत्र नूर मोहमद निवासी अब्दुलापुर मेरठ को पुलिस को सौंप दिया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। विधायक ने पशुओं से लदा वाहन दूसरी बार पकड़वाया है। 15 दिन पहले छपरौली विधायक ने थाना बिनौली की बरनावा पुलिस चौकी पर पशुओं से लदी गाड़ी को ड्राइवर सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें