फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी का विरोध करने पर भाजपा नेता के बेटे संग मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
बागपत की झंकार वाली गली में मारपीट के बाद तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- झंकार गली में एक मकान में कराया जाता है सट्टा
विज्ञापन

- भाजपा जिला महामंत्री के बेटे ने किया था विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। झंकार गली में सट्टेबाजी का विरोध करने पर आरोपियों ने भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद के बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। इसे लेकर घंटों हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। भाजपा नेता ने थाने में मारपीट व फायरिंग की तहरीर दी है। इस मामले में भाजपा नेता के बेटे पर हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
नगर में कोर्ट रोड झंकार गली में एक मकान में सट्टा कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों के पास मोहल्लेवालों ने शिकायत की थी। इस रंजिश में आरोपियों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सतपाल उपाध्याय के बेटे नीरज पर बृहस्पतिवार रात को हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। नीरज शुक्रवार सुबह को रात की घटना का विरोध जताने के लिए पहुंचा तो वहां आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी होने लगी। इसके बाद उसे कई युवक खींचकर ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह भागने लगा तो आरोप है कि उसपर फायरिंग की गई, लेकिन वह किसी तरह से बच गया। इस तरह मामला बढ़ गया और वहां हंगामा शुरू हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई तो किसी तरह लोगों को शांत किया। वहां की एक वीडियो लोगों ने पुलिस को दिखाई कि किस तरह से भाजपा नेता के बेटे की आरोपी पिटाई कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा नेता सतपाल ने बेटे के साथ मारपीट व फायरिंग किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टे को लेकर हो चुका कई बार झगड़ा
मोहल्लेवालों ने आरोप लगाया कि यहां सट्टे को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। आरोपी पहले पुलिस पर भी हमला कर चुका है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि सट्टा कराने का विरोध करने के कारण मारपीट व फायरिंग करने की तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें