फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ के सहारे से चल रही भाजपा सरकार : शाहिद मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बोपुरा गांव में आयोजित बैठक में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा की भाजपा सरकार हर वर्ग की विरोधी है, इसलिए इस सरकार को हटाना होगा। उन्होंने लोगों से बड़ौत में होने वाली रालोद की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जाबिर हसन के आवास पर आयोजित बैठक में शाहिद मंजूर ने कहा की सरकार झूठ का सहारा लेकर चल रही है, लेकिन सरकार का झूठ जनता समझने लगी है। कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर किसान दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे है, सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। एक मंत्री का बेटा किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले रहा है और सरकार मंत्री के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले पाई है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा की जनता विधान सभा चुनावों में सरकार को इसका जवाब देगी। उन्होंने 30 अक्तूबर में रालोद की आशीर्वाद सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। जनता सरकार को नकार चुकी है। इस मौके पर जाबिर प्रधान, मास्टर आनंद छिल्लर, देवेंद्र सिंह, अय्यूब, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें