फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। रासायनिक खाद पर 58 फीसदी तक की वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इतनी बड़ी वृद्धि रासायनिक खादों में कभी नहीं की गई है।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में उन्होंने कहा कि गत पांच माह से राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के चलते लगभग 450 किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में शहादत दी है। आंदोलन अभी जारी है। कृषि प्रधान देश में यदि किसान ही सुदृढ़ नहीं होगा तो देश कैसे संपन्न होगा। रासायनिक खाद की मूल्य वृद्धि का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में सरकार ने गन्ना मूल्य में एक पैसा भी नहीं बढ़ाया है। जबकि डीजल मूल्य, बिजली बिल, रासायनिक खाद, लेबर एवं कीटनाशक पर बढ़ोतरी आने से उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है। जिस कारण किसान बैंक लोन भी समय से जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग इस मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें