फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों को छला है: सिद्धार्थ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/बिनौली। जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को छला है। आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता झूठे वादे करने वाली इस सरकार की उखाड़ फेंकेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ किसानों को छलने का कार्य किया। जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। युवा बेराजगार है और नौकरी पाने को भटक रहे है। आपराधिक घटनाएं चरम पर है। माताएं बहनें कोई सुरक्षित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को जनता याद कर रही है। विधान सभा चुनाव में सपा पार्टी 400 सीटों के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि 2022 का चुनाव बहुत मजबूत होगा। संचालन मनमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मोनू पंवार, शालिनी राकेश, सीमा यादव, शोएब राणा, शौकेन्द्र पहलवान, रणधीर प्रधान, अनुज पंवार, अमित उर्फ कल्लू, महबूब अलवी, गुलजार मनव्वर, आशु सिद्दीकी, फुरकान, सचिन गुड्डू, राजपाल शर्मा, संजीव गुरुचरण, शाहिद सिद्दीकी, राजीव धामा उर्फ डब्बू, प्रधान जरीफ कुरैशी, संजीव दुर्जन, कल्लू गुर्जर, सचिन गुड्डू, सुधीर, रामफल, भीम सिंह, जहीर अब्बास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें