मवी कलां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए सांसद
बागपत। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सरकार ने कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए बनाए हैं। सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहारा दिया है।
मवी कलां गांव में श्री विनायक कॉलेज के प्रबंधक परविंद्र धामा के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। सांसद ने कहा कि देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भाजपा सरकार ने दिया है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना भाजपा सरकार में शुरू हुआ है। किसानों की खुशहाली के लिए योजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार की नीतियों से आमजन को लाभ हुआ है। यहां अजय चौहान, सुधीर धामा, देवेंद्र धामा, मोंटी चौधरी आदि मौजूद रहे।