फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेला हुआ कड़वा, भिंडी और टिंडा के दाम में उछाल

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
करेला हुआ कड़वा, भिंडी और टिंडा के दाम में उछाल
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में सतर्कता बरती जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से जनता कर्फ्यू के एलान के बाद शुक्रवार को सब्जियों के दाम में उछाल आ गया। जहां करेला और कड़वा हो गया। वहीं, भिंडी और टिंडे के दाम में भी उछाल देखी गई। सब्जियों के दाम दस से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को बाजार में 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली भिंडी और टिंडे शुक्रवार को 80 रुपये किलो हो गई। करेला भी 65 रुपये से 80 पर पहुंच गया। सब्जियों के राजा आलू के तेवर भी चढ़ गए। इसके चलते 20 रुपये तक बिकने वाले आलू के भाव 24 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा खीरा, प्याज, लौकी और गाजर के दाम भी बढ़ गए है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेेता मोनू का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे भाव बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को मंडी में सब्जी के दाम ज्यादा हो गए।
विज्ञापन

सब्जी कल आज
भिंडी 60 80
टिंडा 60 80
करेला 65 80
आलू 20 30
खीरा 30 40
प्याज 30 40
शिमला मिर्च 50 60
लोकी 30 40
गाजर 30 40
गोभी 20 30
नोट- सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो के हिसाब से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें