फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहे में कूदा बाइक चोर, पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, आरोपी से पूछताछ करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। जगदीशपुर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बाइक चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान चोर लोगों से बचने के लिए मीरापुर रजबहे में भी कूद गया, लेकिन लोगों ने उस पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चोर के पास से काफी संख्या में मास्टर चौबियां बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक बाइक चोर जगदीशपुरी मोहल्ले में चोरी करने की नियत से घूम रहा था। इस दौरान बाइक चोर गली में खड़ी एक बाइक पर आकर बैठ गया और मास्टर चाबियां से बाइक का लॉक खोलने का प्रयास करने लगा, तभी मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर कैद हो गया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलकर चोर को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन चोर लोगों से बचने के लिए मीरापुर रजबहे में कूद गया। हालांकि बाद में लोगों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। चोर के पास मास्टर चाबियां भी मिलीं। लोगों ने बताया कि नगर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आराेपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें