फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली मार्ग फाटक से अब नहीं गुजर सकेंगे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे ने पत्थर के पिलर लगाकर बंद किया रास्ता, ओवरब्रिज और अंडरपास से ही कर सकेंगे आवागमन
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास पत्थर के पिलर लगाकर बाइक सवारों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अब इन्हें अंडरपास व ओवरब्रिज से ही गुजरना होगा, जिससे बाइक सवारों के लिए परेशानी बढ़ेगी।
रेलवे फाटक के आसपास रहने वाले लोग अपनी सुविधा के लिए अंडरपास, ओवरब्रिज बनने के बाद भी वहां से बाइक से आवागमन कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने ओवरब्रिज के पास दोनों तरफ पत्थर के पिलर लगाकर पूरी तरह से बाइक सवारों का रास्ता बंद कर दिया गया है। जहां से अब केवल पैदल ही लोग गुजर सकते हैं। रास्ता बंद होने से अब बाइक सवारों को अंडरपास व ओवरब्रिज से घूमकर ही आना जाना पड़ेगा, जिससे इनकी परेशानी बढ़ गई है। फाटक को भी स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी से ऊपर से गुजरकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
ओवरब्रिज व अंडरपास बनने के बाद फाटक से बाइक सवारों के लिए रास्ता खोलने का कोई औचित्य नहीं है। इस कारण रास्ते को बंद कर दिया गया है। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें