फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 22 Feb 2026 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला था और नौकरी से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नौकरी से घर लौट रहा था युवक
मृतक की पहचान 20 वर्षीय उमंग पुत्र सजीव निवासी गाजियाबाद के रावली गांव के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के मोरटा साहनी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

रॉन्ग साइड में जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि उमंग एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से कुंडली की ओर जा रहा था। सरफाबाद के पास वह रॉन्ग साइड में जाने लगा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, गांव में पसरा मातम
चांदीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की और कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें