फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दादा ने पोते के सिर में ईंट मारी, होमगार्ड पर भी कैंची से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-अहैड़ा गांव में हुए झगड़े में बच्चे की मां और होमगार्ड ने कोतवाली में दर्ज कराई दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में शुक्रवार को महिला मीनू के बेटे शिवांश को ससुर नारायण दास ने चाकू मारने का प्रयास किया तो मीनू अपने बेटे को लेकर भागने लगी। आरोप है कि तभी शिवांश को नारायण दास ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर आए पुलिसकर्मी उन्हें शांत कराने लगे तो शिवांश के पिता रोहित ने होमगार्ड मनोज निवासी गुराना मार्ग बड़ौत पर कैंची के हमला कर घायल कर दिया। इसमें मीनू और होमगार्ड की शिकायत पर पुलिस में दो प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया।
अहैड़ा गांव निवासी मीनू ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके पति रोहित और ससुर नारायण दास ने उसके बेटे को कैंची और चाकू से मारने का प्रयास किया। वह अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंची और उसे लेकर भागने लगी। तभी ससुर ने ईंट फेंककर मार दी, जो उसके बेटे के सिर में लगी। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों ने उसे मारने का प्रयास किया तो उसने कमरे में घुसकर जान बचाई। सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो पति रोहित घर के अंदर से कैंची निकालकर लाया और होमगार्ड मनोज पर हमला कर घायल कर दिया। होमगार्ड मनोज ने बताया कि रोहित ने जान से मारने की धमकी भी दी। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी अपने घर में घुसकर मकान की छत पर चढ़ गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने घर की घेराबंदी कर तीसरी मंजिल से आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि घटना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें