फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

खेकड़ा। मवीकलां गांव निवासी बाइक सवार युवक की दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया दिया है। घायल को दिल्ली के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मवीकलां गांव निवासी मोहसीन पुत्र हनीफ की पत्नी ने रविवार को बेटी को जन्म दिया। मोहसीन परिवार में बेटी पैदा होने को लेकर अपने साथी वसीम पुत्र रोजूद्दीन के साथ रविवार रात करीब 11 बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास जश्न मना रहा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में ज्यादा चोट लगने के कारण मोहसीन (27) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी वसीम (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को खेकड़ा सीएचसी ले गई। परिजन भी खेकड़ा सीएचसी पर पहुंच गए। घायल वसीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सोमवार को मोहसीन का शव गांव में पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें