फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा, एक से बढ़कर एक बनाए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बनाएं एक से बढ़कर एक मॉडल
विज्ञापन

बागपत। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया। एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के कर्णधार हैं।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी और विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विज्ञान संचारक दीपक शर्मा ने किया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ प्रीति शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 15 स्टॉल लगाए गए। इसरो की प्रदर्शनी, रॉकेट लॉचिंग, दूरबीन आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, खेल-खेल में गणित, खाद्य पदार्थों की जांच के मॉडल प्रदर्शित किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। यूपी, सीबीएसई और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रोहिणी, देव कुमार, अंकित कुमार, सतेंद्र कुमार, अमित कुमार, स्मिता, रणवीर, रवि और भीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें