फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना कुटी के समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कुलदीप उर्फ नीटू (45) पुत्र जीतराम कश्यप निवासी तितरौदा मजदूरी करता था। वह रविवार रात्रि करीब आठ बजे गांव के संदीप पुत्र जीतू के साथ बड़ौत से लौट रहा था। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना कुटी के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची बड़ावद चौकी पुलिस ने घायल को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। वहीं, कुलदीप की पत्नी रुबी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने अब दो पुत्र व एक पुत्री के भरण-पोषण का सवाल उत्पन्न हो गया है। उधर, इस बाबत इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें