फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी व छह माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दाहा-बरनावा मार्ग स्थित चंदायन मोड़ पर एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पत्नी व छह माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम टीकरी निवासी रोहित (35) पुत्र ओमपाल सिंह निवासी रविवार को पत्नी अन्नू व छह माह के पुत्र को बाइक से लेकर बिनौली आ रहा था। वे पुसार मार्ग से दाहा मार्ग पर बरनावा के लिए मुड़ा तो सामने से तेजी से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर दूर जाकर गिरे ओर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उसकी बाइक में भी आग लग गई। चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची यूपी 112 पुलिस उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी बिनौली लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। गमजदा परिजनों का बुरा हाल है। मृतक के चाचा कृष्णपाल पुत्र राजसिंह ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी कार पता लग गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें