फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा सीएचसी परिसर मे आक्सीजन प्लांट के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सोमवार को खेकड़ा सीएचसी परिसर में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए जिले के तीनों विधायकों, जिलाधिकारी और सीएमओ ने हवन कर भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 मे खेकड़ा में काठा मार्ग स्थित सीएचसी को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया था। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी परिसर में विधायक निधि से बनने वाले आक्सीजन प्लांट के लिए भूमि पूजन किया। जनपद के तीनों विधायक योगेश धामा, केपी मलिक और सहेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजकमल यादव, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने हवन में भाग लिया। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ा।
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट के निर्माण में बागपत के विधायक योगेश धामा, बड़ौत के विधायक केपी मलिक और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह ने विधायक निधि से धनराशि दी है। प्लांट बनाने वाली कंपनी कैपिटल इंजीनियर्स के मेकेनिकल इंजीनियर आरके कपिल ने बताया कि प्लांट एक माह में तैयार होगा। इसमें प्रति मिनट 466 लीटर आक्सीजन बनेगी। प्लांट में 24 घंटे में 100 मेगा सिलेंडर भरे जाएंगे। इसके अलावा 2000 लीटर का टैंक हर समय भरा रहेगा। इससे मरीजों के 100 से अधिक बिस्तर होने पर भी आक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार, डॉ. अजेंद्र मलिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर, राजीव दांगी, पालिका की चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, ईओ अनिल पंडित, डॉ. मनोज धामा, धर्मेंद्र सिंह, संजय धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें