फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात तो दी लेकिन कमजोरी नहीं छोड़ रही पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना को मात देकर घर पहुंचने वाले लोगों का कमजोरी पीछा नहीं छोड़ रही है। जहां पैदल चलते सांस फूल रहा है वहीं खाने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को चिकित्सक प्रोटीन युक्त भोजन एवं विटामिन की गोलियां खाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में कोरोना संक्रमण के मरीज भले ही कम हो रहे हों लेकिन सच्चाई यह है कि संक्रमण बढ़ रहा है। वह अलग बात है कि मरीज 10 से 12 दिनों तक उपचार कराने के बाद ठीक हो रहे हैं। अब उन्हें कमजोरी और थकावट की समस्या उत्पन्न हो रही है।
स्वस्थ होने के 20 दिन तक बचें
- सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंचने वाले मरीज स्वस्थ होने के 20 दिनों तक पूर्ण रुप से कोविड नियमों का पालन करें। निगेटिव होने के बाद भी वायरस शरीर में रहता है।
विज्ञापन

केस नंबर-एक
- बावली गांव निवासी दीपक ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। दस दिन बाद घर तो जरूर आया, लेकिन कमजोरी एवं थकावट अभी भी बनी हुई है। डॉक्टरों की सलाह पर विटामिन युक्त गोलियां, पोष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त भोजन ले रहा हूूं।
केस नंबर- दो
- नगर निवासी राजीव बताते हैं कि संक्रमित होने के 15 दिनों बाद स्वस्थ तो हुआ, लेकिन अभी भी वैसी ही स्थिति है। कमजोरी होने के कारण स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन

ये बरते सावधानी---
भोजन पर विशेष ध्यान दें, डाइट अच्छी रखें।
चिंतामुक्त रहें और सकारात्मक सोच रखें।
प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन के साथ हरी सब्जियों का सेवन करें।
शरीर में पानी की कमी न आने दें।
प्राणायाम एवं योगा जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें