चांदीनगर (बागपत)। भागौट गांव में शुक्रवार रात एक बरात में चढ़त के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग तथा गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। आरोप है कि गाड़ी में तोड़फोड़ करके ढाई लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी देवेंद्र पुत्र श्रीचंद ने बताया कि शुक्रवार को भागौट गांव में वह अपने साले की शादी में आया हुआ था। रात करीब दस बजे चढ़त में उसका साढ़ू लोनी सिकरानी निवासी ललित पुत्र मनोज शराब के नशे में डीजे से बच्चों को भगा रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि ललित ने मारपीट के दौरान तमंचे से फायरिंग कर दी। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की तथा ढाई लाख रुपये निकाल लिये। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।