बागपत के सिसाना गांव में परिवार के साथ बैठा प्रिंस ठाकुर
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओं ने शनिवार को सिसाना गांव पहुंचकर यूक्रेन से सकुशल लौटे प्रिंस ठाकुर से मुलाकात की तथा उसका कुशल क्षेम पूछा। प्रिंस के पिता बलबीर चौहान ने बताया कि उनका बेटा यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। वह युद्ध शुरू होने पर घर लौट आया था। सिसाना पहुंचने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी केपी मलिक, प्रकाश मलिक, जयकुमार, सोनवीर, नीरज चौहान, किरण चौहान, राजकुमार, अनिल चौहान मौजूद रहे। संवाद
अनुष्का ढाका से मिले पूर्व सिंचाई मंत्री
चांदीनगर। ढिकौली गांव की अनुष्का ढाका छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। वह तीन मार्च को बागपत पहुंचीं। शनिवार को पूर्व सिंचाई मंत्री व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने छात्रा के घर पहुंचकर उसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की भारत वापसी बहुत बड़ी उपलब्धि है। संवाद