फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत की टीम ने फतेहपुर पुट्ठी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- फतेहपुर पुट्ठी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में कराई क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई। बाद में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. महताब अली ने फीता काटकर किया। फतेहपुर पुट्ठी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल बड़ौत की टीम ने सात ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रफुल तोमर, आकाश शर्मा रेफरी रहे। इस दौरान ऋषिराज प्रधान, मंजू प्रधान, जयदेव प्रधान, रामफल चौधरी, चौधरी जगत सिंह, बिट्टू भगत, धर्मपाल सिंह प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें