दिल्ली के चांदनी चौक व सीलमपुर से खरीदा गया था कपड़ा
इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए प्रवीण जैन ने विवेचक को कुछ बिल उपलब्ध कराए। इन बिल के आधार पर जांच की गई तो यह पुष्ट हो गया कि कुछ कपड़ा चांदनी चौक दिल्ली, कुछ सीलमपुर दिल्ली व अन्य बड़ौत के व्यापारियों से खरीदा गया था। इस तरह यह भी विवेचना में बड़ा आधार बनाया गया। इसके आधार पर ही धाराएं हटाई गई।
यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट
पुलिस ने इस मामले में पूरी तरह से व्यापारी व अन्य का उत्पीड़न किया है। उनको कफन चोर बताकर देशभर में बदनामी की गई, जबकि हम लोग शुरूआत से बता रहे थे कि यह पूरा मामला गलत है। अब पुलिस की जांच में यह साफ हो गया है। इस पर विचार किया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज कराने में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएं।
- राजुद्दीन, आरोपी पक्ष के वकील
यह मामला मेरी जानकारी में तब आया था, जब इसकी जांच हापुड़ पुलिस कर रही थी। बाद में इसकी विवेचना गाजियाबाद पुलिस कर रही थी। अभी मैने चार्जशीट नहीं देखी है। चार्जशीट देखकर ही बता सकता हूं कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कोई जांच चल रही है या इसमें आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है।
- नीरज कुमार जादौन, एसपी