फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का बड़ौत विकास खंड अधिकारी दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत खंड विकास कार्यालय पर एकत्र जौहड़ी अौर लुहारी की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जौहड़ी और लुहारी गांव की महिलाओं ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


     जौहड़ी गांव से ब्लाक दफ्तर में पहुंची महिलाओं ने कहा गांव में शासन से गांव में 2015-16 में 25 और वर्ष 2016-17 में 250 शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है, प्रत्येक शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये के हिसाब से करीबन 33 लाख रुपये रिलीज भी हो चुका है, लेकिन ग्राम सचिव लोकपाल मनमानी कर अपात्रों से पैसे लेकर उनके यहां शौचालय बनवा रहा है, जबकि पात्र लोगों की महिलाएं व युवतियां खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
इसके बाद सभी तहसील दिवस में पहुंची और एसडीएम दीपाली कौशिक को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ लुहारी गांव की महिलाओं ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर ब्लाक में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा  राशन कार्ड न बनने से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा शिकायत करने पर डीलर अभद्रता करता है। 

इस अवसर पर शरबती, मुनेश, कविता, जगवती, सुनीता, अमरेश, सुमित्रा, सरोज, सुनीता, किरण, ओमवीरी आदि रही। इस मौके पर बीडीओ प्रेमचंद ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें