फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में घुसते ही किसान की मौत 

Fri, 09 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के कोताना में गमगीन खड़े मृतक के परिवार के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के कोताना गांव में स्टेट बैंक से रुपये निकालने के लिए भोर से ही लाइन में खड़ा वृद्ध किसान चक्कर खाकर गिर पड़ा। यहां से परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने शाखा पर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों की पुलिस और बैंक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कोताना गांव का किसान सलेक चंद (65) पुत्र खजान सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही बैंक की लाइन में खड़ा हो गया था। दोपहर में बैंक के अंदर घुस पाया। इसी बीच वह गश खाकर गिर पड़ा। इससे लाइन में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। किसान को तत्काल बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।
सलेक चंद के पुत्र मोनू ने बताया कि सोसाइटी से उन्होंने कुछ लोन ले रखा था। कुछ लोन अदा भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सोसायटी के लोग दवाब बना रहे थे। फिलहाल उनकी आखिरी किस्त 35 हजार रुपये थी। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए वह कतार में खड़े थे।
विज्ञापन

उधर, बैंक शाखा पर वृद्ध की मौत की सूचना पहुंची तो ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक शाखा में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। बैंक के हेड कैशियर मदन पाल का कहना था कि शाखा प्रबंधक हरीश विभागीय कार्य के चलते मेरठ गए हुए हैं। किसान रुपये निकलवाने के लिए बैंक के अंदर बैठा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

कई बैंक शाखाओं में जमकर हंगामा
किसान की कोताना में मौत के अलावा बड़ौत, बिनौली, बरनावा, जौहड़ी सहित अन्य ग्रामीण अंचल की बैंक शाखाओं में भी रुपये निकलवाने के लिए मारामारी रही। इससे दिनभर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें