फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी से 15 हजार लूटे

Sat, 13 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के कोताना रोड पर बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों की बटों से पीट कर  बैग और साइकिल लूट ली। बैग में 15 हजार रुपये और बैंक संबंधी कागजात  थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हुई।
विज्ञापन


नगर की मधुबन कालोनी में बंधन बैंक की शाखा है। इस बैंक द्वारा आसपास के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों के खाते खुलवाए जाते है। बैंक का कर्मचारी अजित पुत्र हरबीर निवासी मतनावली, जनपद शामली शुक्रवार को साइकिल से जोनमाना गांव में खातों के पैसे वसूल कर बड़ौत आ रहा था।

जोनमाना और बड़ौत के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचों की बटों से पीट उसका बैग और साइकिल लूट कर फरार हो गए। बैग में 15 हजार की नगदी, खातों की पासबुक और अन्य कागजात थे। अजित की सूचना पर शाखा प्रबंधक सुकंत बर्मन मौके पर पहुंचे और कोतवाली को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अजित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें