फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे से निकाला बच्चे का शव

Sat, 13 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के सिनौली गांव में  बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को उसके शव को गड्ढे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


सिनौली गांव के अमित शर्मा का 18 माह का बेटा विराट मंगलवार की शाम चार बजे घर के पास गली में खेल रहा था। देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव मकान के पास स्थित तलाब में तैरता हुआ मिला। आशंका जताई गई थी की तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के मना करने पर कोई कार्रवाई नहीं की और लौट गई थी।

इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को जागोस गांव के खादर में गड्ढे में दबा दिया था। बृहस्पतिवार को उसके परिजनों ने एएसपी से शिकायत की थी कि बालक की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंका गया है। शव गड्ढे से निकाल कर पोस्टर्माटम कराया जाए। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर सीओ रमाला राजवीर सिंह, एसओ विजय सिंह की देखरेख में पुलिस ने जागोस गांव के खादर स्थित गड्ढे से बच्चे के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें