फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर्व आज, घरों में अदा की जाएगी नमाज

विज्ञापन
बागपत के गांधी बाजार से ईद की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईद-उल-अजहा पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग मंगलवार को तैयारियों में जुटे रहे। कुर्बानी के बकरों की खरीदारी का सिलसिला भी जारी रहा। विशेष नमाज के लिए भी शहर की मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। उलमाओं ने शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही नमाज को अदा करने की अपील की है।
ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मुस्लिमों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे, इसके लिए मंगलवार देर रात तक जोरशोर से तैयारी होती रही। बकरीद की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी। वहीं बच्चे भी जमकर करने में जुटे रहे। बाजारों में जरूरी सामानों के साथ ही पकवानों को बनाने वाले सामानों की भी बिक्री खूब हुई। ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए शहर की मस्जिदों में साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने अपील की कि ईद-उल-अजहा में सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी कतई नहीं करें। शहर की मस्जिदों में शासन की ओर जारी गाइडलाइन के तहत ही नमाज अदा करें। मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं से की बैठक
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने अपने कार्यालय में बकरीद के संबंध में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान अपील की कि खुले में व प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें। अवशेषों को खुले में न छोड़े और कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। लोग घर पर ही नमाज अदा करें। इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी राम नयन उपस्थित रहे। धर्मगुरुओं में मुफ्ती शाह आलम, मुफ्ती अहसान कासमी, कारी हबीबुर्रहमान, हाजी सोनू सैफी, हाफिज अतहर, हाफिज मुस्तफा, मुफ्ती अब्बास, अब्दुल वाहिद आदि शामिल रहे।
मस्जिदों पर तैनात रहेगी पुलिस
- ईद पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार भी ईदगाह पर नमाज नहीं होगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों पर भी 50 से ज्यादा लोग नमाज अदा नहीं कर सकेंगे। गाइडलाइन का उल्लंघन न हो और सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।
नगर पालिका ने की विशेष तैयारी
- बकरीद के लिए नगर पालिका ने भी विशेष तैयारियां की हैं। ईद के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह कुर्बानी के अवशेष डालने के लिए ठेले और कूड़े की गाड़ियां, ट्रैक्टर आदि खड़े रहेंगे। नगर पालिका के कर्मचारी इन अवशेषों को ढककर ले जाएंगे।
विज्ञापन

तैयारियों में बारिश ने खलल डाला
- ईद की तैयारियों में मंगलवार को बारिश ने भी खलल डाला। सुबह और शाम दोनों समय बारिश होने से खरीदारी करने निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण बाजारों में जलभराव हो गया। कई जगह कीचड़ होने से भी लोगों को दिक्कतें हुई। बाजारों में जलभराव को लेकर व्यापारियों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें