सचिन के चचेरे भाई जितेंद्र ने बताया कि घटना के बाद सचिन को चिंताजनक हालत में बड़ौत के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जितेंद्र ने हत्या का आरोप गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया है। उधर, गांव में चर्चा है कि एक युवक पटाखे छुड़ा रहा था, जिसका सचिन ने विरोध किया, इसी बात को लेकर सचिन के साथ मारपीट की गई है।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिन के परिजनों की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई में तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।